Breaking News

रामगढ़वा:आमोदेई पंचायत में हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा का मीटिंग

आमोदेई  पंचायत में हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा का मीटिंग 
बैठक में उपस्थित भाजपा नेताओं की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई पंचयात में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती को मद्देनजर रखते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से छोटेलाल कुशवाहा को संयोजक तथा सोनालाल साह को अध्यक्ष चयनित किया गया।बैठक का संचालन प्रखंड युवा मोर्चा महामंत्री अश्विनी झा के द्वारा किया गया।मौके पर प्रखंड युवा अध्यक्ष अरबिन्द पांडेय, युवा पंचयात अध्यक्ष प्रमोद सिंह, दलीप गुप्ता ,सुनील सिंह, रवीन्द्र सिंह, छोटन पांडेय तथा भिखारी साह सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.