Breaking News

घोड़ासहन:अनुबंध पर बहाल एएनएम के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरायी

*अनुबंध पर बहाल एएनएम के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरायी*
धरना पर बैठी एएनएम की तस्वीर
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:सेवा स्थायी करने,समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगो को लेकर प्रखंड में कार्यरत अनुबंधित दर्जनों एएनएम बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्ड चैन,ओपीडी में तालाबंदी समेत अन्य सेवाओं का बहिष्कार कर मेंन गेट पर बैठ धरना दिया.इस दौरान सरकार बिरोधी नारेबाजी की.गौतलब हो की 2 नवम्बर से जारी इस हड़ताल से 7 नवम्बर  से होने होने वाली सघन मिशन इंद्रधनुष कार्य कर्म पर जिले के सभी प्रखण्डो में प्रतिकुल प्रभाव पर रहा है.जबकि मिशन इंद्रधनुष भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले आठ अक्टूबर को गुजरात के बडनगर से इस योजना की शुरुआत की थी.जिसके तहत जन्म से दो साल के सभी बच्चो को दस
ओपीडी में तालाबंदी करती एएनएम
जानलेवा बीमारियों (डिप्थीरिया,काली,खांसी,टिटनस,पोलियो,तपेदिक) आदि को टीकाकरण के माध्यम से बचाव किया जाना है लेकिन एएनएम के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी है.मौके पर एएनएम पिंकू कुमारी, मनोरमा कुमारी, निर्मला सिन्हा 1,राधा कुमारी, चुनचुन कुमारी, गीता कुमारी, निर्मला सिन्हा 2,पुष्पलता कुमारी, संगीता कुमारी सहित दर्जनों एएनएम धरने पर बैठी थी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.