Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भलुवहिया गाँव में लुकही माई स्थान घाट पर श्रद्बालुओं ने लगायी डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भलुवहिया गाँव में लुकही माई स्थान घाट पर श्रद्बालुओं ने लगायी डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगढ़वा, भलुवहिंया लुकही माई स्थान पर आयोजित कार्यक्रम का आनंद उठाते श्रद्धालु
डी.एन.कुशवाहा
रामगढ़वा :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनहर दिहुली पंचायत के भलुवहिया गाँव के तिलावे नदी के किनारे अवस्थित लुकही माई स्थान घाट पर हजारों महिला एवं पुरुष भक्तों ने शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर डुबुकी लगायी। इस अवसर पर मेला के अ़ध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में गंगा स्नान मेला का उद्घाटन  मुखिया जया पांडेय तथा सरपंच रविकांत रौशन के द्बारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर विशाल गुप्ता, ललन पासवान,रामनिवास कुशवाहा,मंदिर के बाबा-सुरेन्द्र दास सरस्वती,ललन पासवान,रामनिवास कुशवाहा,सर्वदेव कुशवाहा तथा हरिहर पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.