Breaking News

घोड़ासहन से पटना जा रही जय माता दी बस पुरनहिया मोड़ के पास पलटी,कई यात्री घायल

पटना जा रही जय माता दी बस पुरनहिया मोड़ के पास पलटी,कई यात्री घायल
दुर्घटनाग्रस्त बस की तस्वीर
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन : घोड़ासहन बस स्टैंड से रात्रि 9 बजे खुलकर पटना जा रही हैं 3251 जय माता दी नामक बस कुड़निया माता मंदिर से थोड़ा आगे पुरनहिया मोड़ पर पलट गई। जिससे उसमे सवार कई यात्री घायल हो गए। जिसमे सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी निवासी अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी पहचान बस के
घायल बस कर्मचारी अरुण कुमार
कर्मचारी के रूप में की गई है।जिनका इलाज स्थानीय पी एच सी में कराया जा रहा है। बस में सवार यात्रियों की संख्या 25 बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी, सीओ उदयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी घटनास्थल पर पहुंच घायल यात्रियों के बचाव कार्य मे जुट गए.बस में फंसे कई यात्रियों को बस का शीशा फोड़कर बाहर निकाला गया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.