परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूल चंद्र जी के प्रपौत्र बबाईदा ने दिया 55 लोगों को दीक्षा
 |
| दीक्षा देते बाबईदा |
डी.एन.कुशवाहा
मोतिहारी-स्थानीय नरसिंह बाबा के मठ परिसर में शनिवार को युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूल चंद्र जी के प्रपौत्र पूजनीय बबाईदा के द्वारा 55 लोगों को दीक्षा दी गई। तत्पश्चात हजारों की संख्या में पहुंचे गुरु भाइयों एवं गुरु माताओं को संबोधित करते हुए बबाईदा ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य अपने कर्म के अनुसार फल भोगता है । बड़ी तपस्या के बाद यह मानव जीवन प्राप्त होता है। इस जीवन को यूँ ही बर्बाद न करें।उन्होंने कहा ठाकुर जी की दीक्षा लेकर आप यदि ईमानदारी से उनके नाम-ध्यान के बाद अपना कोई काम,बिजनेस-व्यापार करते हैं तो उसमें अवश्य सफलता
 |
| कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भीड़ |
मिलेगी। मौके पर देवघर से आए काली कांत कृष्ण,राजेश दादा,राजू दादा, नेपाल से आए अशोक कुमार चौरसिया, बृज किशोर सिंह, पवन कुमार, परशुराम प्रसाद, अशोक प्रसाद , अमरनाथ प्रसाद, प्रमोद कुमार शरण, पुरुषोत्तम शर्मा, अनंत कुमार झा, तुरकौलिया से हरेंद्र प्रसाद, रक्सौल से राजेश साह, मुरारी प्रसाद, बच्चू दा,महंथ यादव,राजू कुमार,रामगढ़वा से पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद,संजय दास,विनोद कुमार सिंह,डी.एन.कुशवाहा ,संजू कुशवाहा,रूबी देवी,हरि नारायण कुशवाहा,सुरेन्द्र कुशवाहा तथा जोत नारायण ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.