Breaking News

घोड़ासहन:कवैया पंचायत के संतपुर गांव में अगलगी में आवासीय मकान जलकर राख,भैस भी झुलसा

कवैया पंचायत के संतपुर गांव में अगलगी से आवासीय मकान जलकर राख,भैस भी झुलसा
जले हुए मकान को देखते चिंतित गृहस्वामी बिपत दास तथा पंचायत के सरपंच रंजन कुमार सिंह
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:गुरूवार की अहले सुबह सीमावर्ती के झरोखर थाना क्षेत्र के कवैया पंचायत के संतपुर गांव में बिपत दास नामक व्यक्ति के फुस के आवसीय घर में अचानकआग लग जाने से घर में रखे खाद्य्य समग्री,फर्नीचर समेत हजारो की सम्पति जल कर राख हो गई वही आग में एक भैस भी झुलस गई ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका कवैया पंचायत के सरपंच रंजन कुमार सिंह उर्फ़ चुन्नू सिंह ने बताया की घटना की सुचना अंचलाधिकारी,स्थानीय थाने को दे दी गई है.सरपंच श्री सिंह ने पीड़ित परिवार को मुवजा देने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.