Breaking News

कोटवा :- बझिया में दो गुटों में झड़प , दुकान में तोड़फोड़

कोटवा :- बझिया में दो गुटों में झड़प , दुकान में तोड़फोड़
घटना के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-
कोटवा :- थाना क्षेत्र के बझिया बाजार पर शनिवार की देर शाम कुछ लोगो द्वारा एक दुकान पर तोड़फोड़ कर दुकानदार के साथ मारपीट की गई । दुकानदार के समर्थकों के पहुचते ही मारपीट करने वाले भाग गए । घटना के बारे में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा जाति विशेष को गाली देने के कारण ये विवाद हुआ । दोनो तरफ से सैकड़ो लोग पहुँच गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची भोपतपुर ओ पी पुलिस द्वारा लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.