Breaking News

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र रेत से देंगे, दहेज़बंदी व वाल विवाह निषेध का सन्देश

*सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र रेत से देंगे, दहेज़बंदी व वाल विवाह निषेध का सन्देश*
पशिचम चम्पारण के भीतहरवा में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति के लिए स्थल का निरीक्षण करते नरकटियागंज एसडीओ चन्दन चौहान व डीसीएलआर मो इस्तेयाक
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क
बेतिया (पशिचम चम्पारण) : चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी के अवसर पर आगामी 20 नवम्बर को पच्छिम चम्पारण बेतिया जिले के भितहरवा आश्रम का 100 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की छटा बिखरेगी. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. पशिचम चम्पारण जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवरे ने मधुरेंद्र की कलाकृति के लिये अनुमति दे दी हैं. इसकी पुष्टी करते वरीय उप समाहर्ता सत्येन्द्र कुमार ने बताया की भितहरवा आश्रम के पीछे मैदान में बने सांस्कृतिक पंडाल के नीचे चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के तहत् बिहार सरकार के दहेज बन्दी व बाल विवाह निषेध् कार्यक्रम को बालू के रेत पर उकेरने के लिए मधुरेंद्र को आमंत्रित किया गया हैं. गौरवतलब हो की हालही पूर्वी चम्पारण जिले के भेलवाकोठी में बापू और माता कस्तूरवा की मूर्ति अनावरण के अवसर पर सैंड आर्टिस्ट द्वारा निलहे किसानों के दर्द को बालू पर उकेरी गयी कलाकृति को देख बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह सहित आम लोगों ने प्रशंसा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.