Breaking News

रामगढ़वा:5 माह से शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार में आई भुखमरी की स्थिति

* 5 माह से शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार में आई भुखमरी की स्थिति

*नाराज शिक्षकों ने विगत 10 दिनों से बीआरसी में जड़ रखा है ताला
तालाबंदी करते शिक्षक
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा
रामगढ़वा :- जिनके कंधे पर भारत के नौनिहालों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है , उन्हें यदि 5-5 माह का वेतन नहीं दिया जाए तो भला वे कैसे  उन नौनिहालों का भविष्य संवार सकते हैं । भूखे पेट भला किसी ने आज तक कोई कार्य ढंग से किया है ? जी हां मैंने उक्त पंक्तियों के माध्यम से बिहार के उन उपेक्षित शिक्षकों की ब्यथा बताने की कोशिश की है। जिन्हें विगत 5 माह से वेतन नहीं मिला है।जिसकी वजह से आक्रोशित शिक्षकों ने स्थानीय बीआरसी कार्यालय में विगत 10 दिनों से ताला जड़कर कार्यालय का काम बिल्कुल ही बाधित कर दिया है। इस बाबत एक प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार को शिक्षक संघ के जिला सचिव नागेंद्र पांडे ,प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तुफैल तथा जिला प्रवक्ता श्रीनिवास प्रसाद आदि लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि सरकार हमलोगों के साथ अन्याय कर रही है । विगत 5 माह से हमलोगों का वेतन नहीं मिलने की वजह से परिवार में भुखमरी की स्थिति आ गई है ।इतना ही नहीं वेतन नहीं मिलने से हमलोगों के बाल-बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य सभी काम भी बाधित हो गई। साथ ही उन लोगों ने बताया कि इस 5 माह के बीच हिन्दू तथा मुसलमानों के ईद, दशहरा,दीपावली तथा छठ जैसे महान पर्व के अवसर पर भी  वेतन का भुगतान नहीं हुआ। जिससे शिक्षक समुदाय के लोग काफी कष्ट में हैं। वेतन का भुगतान नहीं होने तथा सरकार के द्वारा हमलोगों को अनदेखी किए जाने की वजह से हमलोगों ने बीआरसी कार्यालय में विगत 30 अक्टूबर से ताला बंद कर कार्य को बाधित किया है और यह तालाबंदी उस समय तक रहेगा जब तक सरकार हमलोगों के वेतन का भुगतान नहीं कर देती है । मौके पर शैलेंद्र कुमार पांडे ,धनंजय सिंह, राजकुमार प्रसाद कुशवाहा, भुआली पासवान, प्रमोद बैठा, तथा अजीत यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.