घोड़ासहन:-"समान काम समान वेतन" की मांग को लेकर TET/STET शिक्षक संघ ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
"समान काम समान वेतन"की मांग को लेकर TET/STET शिक्षक संघ ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण):- स्थानीय प्रखंड कार्यालय के बाहर टीईटी/एसटीईटी (गोप गुट) नियोजित शिक्षक संघ ने जिला संयोजक रामविनय शर्मा की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार के अध्यक्षता में समान काम समान वेतन के मांग को लेकर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन किया.अपनी मांग को लेकर अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की सरकार की दोहरी नीति शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रही है. एक तरफ जंहा सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात कर रही है तो दुसरे तरफ शिक्षकों का शोषण कर रही है.ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करना बेमानी होगी.वहीं उपाध्यक्ष राजीव रंजन जयसवाल ने कहा की सरकार हाई कोर्ट में केस हार चुकी है.ऐसे स्थिति में उसे न्यायालय का सम्मान करते हुये शीघ्र ही समान काम समान वेतन को लागू कर देना चाहिये.शिक्षकों ने एक सुर मे कहा कि सरकार अगर समान काम समान वेतन के साथ सातवां वेतन आयोग व राज्य कर्मी का दर्जा नही देती है तो इसका अंजाम सरकार को ही भुगतना पड़ेगा.इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।मौके पर ब्रजेन्द्र कुमार,अनिल कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, राधामोहन राय, राजू कुमार, पवन कुमार,रामनिवास कुमार मौर्यवंशी, जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार,मो.शमीम,राजेश कुमार, मधुरेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार,विक्रम कुमार एवं मुन्ना कुमार राम समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
![]() |
| पुतला दहन करते शिक्षको की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.