Breaking News

रामगढ़वा:-शिक्षा ही मनुष्य की मूल संपत्ति है:-बृजेश्वरम देव

शिक्षा ही मनुष्य की मूल संपत्ति है:-बृजेश्वरम देव
छात्रों को प्रमाणपत्र देते शिक्षक बृजेश्वरम देव व डी.एन कुशवाहा
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा
रामगढ़वा :- "शिक्षा ही मनुष्य की मूल संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, नहीं छीन व बाँट सकता है" । "शिक्षा विहीन मनुष्य हँस के बीच बंगुलों के समान होता है"। उक्त बातें श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय रामगढ़वा के विज्ञान शिक्षक बृजेश्वरम देव ने बुधवार को एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया,रामगढ़वा के परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले एम.के.मिशन हाई स्कूल के छात्रों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित करते हुए कही। वहीं उक्त विद्यालय के शिक्षक व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के रामगढ़वा समन्वयक मोहम्मद जहांगीर ने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा  की प्रतियोगी परीक्षा में  भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा का आकलन होता है । बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहने से ज्ञान में काफी वृद्धि होती है । साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में एम.के.मिशन हाई भलुवहिंया के छात्र अव्वल साबित हुए हैं। उक्त सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों में प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार पांडेय, अभीविकेश कुमार, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, अनुराग कुमार ,कौशल कुमार, कुनाल कुमार तथा बब्लू कुमार सहित 22 छात्र शामिल थे ।जिसमें प्रिंस कुमार ने 93 अंक व ग्रेड ए लाकर प्रथम स्थान, आदित्य कुमार पांडेय ने 92 अंक व ग्रेड ए लाकर द्वितीय स्थान तथा अभिविकेश कुमार ने 90 अंक व ए ग्रेड प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मौके पर एम.के.मिशन हाई स्कूल के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा, वरीय शिक्षक उमा शंकर प्रसाद, शिक्षक ओमप्रकाश साह, विजय श्रीवास्तव, विश्व केतु सिंह, अवनिश चौबे ,सुदीप कुमार सिंह, सुजीत कुमार ,शिक्षिका दीपा वर्मा, चंदा गुप्ता, रितिका कुमारी, मनीषा कुमारी तथा संजु कुशवाहा सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उमाकांत दुबे सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.