मोतिहारी:बढ़ते राजनीतिक ऊंचाइयों के कारण की गई छोटू जयसवाल की हत्या,प्राथमिकी दर्ज
बढ़ते राजनीतिक कद के कारण की गई कांग्रेस नेता के पुत्र छोटू जयसवाल की हत्या
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी :- शहर के चर्चित कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र व वार्ड नं 12 के वार्ड पार्षद रानी जयसवाल के देवर छोटू जायसवाल उर्फ संजीव कुमार की हत्या बढ़ते राजनीतिक कद के कारण की गई.इसके लिए बड़ी साजिश रची गई और मौका पाते ही उसकी हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को लेकर मुनमुन जायसवाल ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र का राजनीतिक कद तेजी से बढ़ रहा था. इसी कारण से उसके राजनीतिक दुश्मनों ने उसकी हत्या करा दी.बताया है कि पुत्र छोटू ज्ञान बाबू चौक स्थित चाय की दुकान पर बैठा था. इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और उसकी हत्या कर उतर दिशा की ओर भाग गए. मौके पर मैं और मेरे बड़े पुत्र पहुंचे तो देखा कि छोटू खून से लथपथ पड़ा हुआ था.उसके दो दोस्तों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.हालांकि देर रात से किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है.
*हत्या के लिए पहले रचा गया षडयंत्र,फिर मारी गई गोली*
पुलिस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे जमीन के कुछ मामले हैं. बताया गया है कि छोटू ने कुछ जगहों पर जमीन खरीदी थी. वह जमीन कई लोगों के आंख पर थी और कई लोगों ने उसे इसके लिए टारगेट पर ले रखा था. इसी कड़ी में उसकी हत्या की साजिश की गई और अंत में गोली मार दी गई.बताते हैं कि जमीन के तीन विवाद पुलिस जांच के क्रम में सामने आए हैं. एक मोतिहारी के कुवारी देवी, दूसरा जमला व तीसरा रक्सौल से जुड़ा है.पुलिस इस बात का सत्यापन कर रही है कि जमीन के मामलों में उसका किन लोगों से विवाद था.
*छह लोग लिए गए हिरासत में, पूछताछ के बाद पांच छूटे*
पुलिस ने इस गंभीर मामले में शहर से हिरासत में लिए गए छह लोगों से सघन पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिलने की बात बताई गई है.पुलिस ने मामले में पांच लोगों को पूछताछ के बाद मुक्त कर दिया है। जबकि एक को हिरासत में रखा गया है.
*हत्या से दहशत में हैं शहर, सकते में छोटू के परिजन*
दिन दहाड़े हुई इस हत्या के बाद शहर के लोगों में दहशत है. वहीं छोटू के परिजन सकते में हैं.सभी इस घटना के बाद इस चिंता में डूबे हैं कि आखिर क्यों किसी ने छोटू की हत्या की? छोटू की मां मनोरमा जायसवाल पूरे तौर पर सदमे में हैं.वह बार-बार छोटू को याद कर रोती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं. परिजन जैसे-तैसे उन्हें संभाल रहे हैं. वहीं शहर के लोगों में दहशत है. दहशत इस बात का है कि कहीं छोटू की हत्या के बाद अपराध का ग्राफ नहीं बढ़ जाए.
*हत्याकांड में दोस्तों की भूमिका अहम, चिह्नित दोस्तों की खोज तेज*
शहर के ज्ञान बाबू चौक पर हुई संजीव कुमार उर्फ छोटू जायसवाल की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या में उसका दोस्त भी शामिल था.बताया गया है कि गोली भी उसके दोस्त ने ही मारी थी.पुलिस इन तथ्यों के आधार पर उन दोस्तों की खोज कर रही है.
*एसपी ने की समीक्षा दिया टास्क, लगाई गई कई थानों की पुलिस*
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को नगर थाना में समीक्षा बैठक की.इस दौरान छापेमारी टीम द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा के बाद अबतक की जांच व पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर नए तथ्यों को केंद्र में रखकर छापेमारी टीम को कई टास्क दिए.सदर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्ववाली टीम के अलावा कई थानों की पुलिस को हत्यारों की खोज में लगाया है.
*मोतिहारी सहित बेतिया व मुजफ्फरपुर में भी छापे*
पुलिस की टीम ने जिले के कई संभावित ठिकानों के अलावा बेतिया व मुजफ्फरपुर जिले में भी छापेमारी की है. बताया गया है कि इन शहरों के भी अपराधियों के घटना में लिप्त होने की सूचना है. जिस आधार पर उनकी खोज की जा रही है. जांच में यह बात सामने आई है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जिले से बाहर भाग गए थे.
![]() |
| छोटू जयसवाल की फाइल फोटो |

| छोटू जयसवाल के माँ मनोरमा जयसवाल को ढांढस बढ़ाते शिवहर सांसद रमा देवी |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.