मोतिहारी:महागठबंधन ने छोटू जयसवाल हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग,मोतिहारी बन्द आज
महागठबंधन ने छोटू जयसवाल हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग,मोतिहारी बन्द आज
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी :- जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस नेता के पुत्र छोटू जयसवाल हत्याकांड से हम सब मर्माहत हैं.राज्य की भाजपा-जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल है.यहां की पुलिस केवल शराब पकड़ने में लगी है.जिले अपराधियों का मनोबल तेजी से बढ़ा है.जिससे शहर का व्यवसायी वर्ग काफी भयभीत है. श्री शुक्ल रविवार को गायत्रीनगर मोहल्ला स्थित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव के आवास पर राजद, कांग्रेस सपा, राकांपा (महागठबंधन) की संयुक्त प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. इससे पहले नेताओं ने शहर में हुई छोटू जायसवाल की दिनदहाड़े हुई हत्या की घोर निंदा की गई. वहीं विधायक फैसल रहमान ने कहा कि छोटू हत्याकांड का मामला सदन में उठाकर सीबीआई से जांच कराने की मांग करूंगा.नीतीश की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं.वहीं विधायक डा. राजेश कुमार ने कहा कि छोटू की दिनदहाड़े हत्याकर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है.उसके हत्यारों को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.पूर्व प्रत्याशी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि समाजसेवा करने वाले छोटू की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई.हत्या के विरोध में महागठबंधन के सभी नेताओं ने शहर को बंद करने का निर्णय लिया है.नेताओं ने सोमवार को मोतिहारी शहर बंद रखने की घोषणा की है. कहा- इमरजेंसी सेवाएं दवा, एंबुलेंस सेवा, दवा दुकान आदि को बंद से अलग रखा गया है.वहीं राजद के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने हत्या के विरोध में व्यवसायियों व नागरिकों से मोतिहारी बंद का सफल बनाने की अपील की. मौके पर पूर्व विधायक हरिशंकर प्रसाद यादव, बबन पांडेय, नसीमा खातुन, अमरेन्द्र यादव, बजरंगी नारायण ठाकुर, इमानुल हक मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, जोपी यादव, बंटी गुप्ता, राहुल केदार सिंह, औसेदुर्रहमान, शबनम खातुन, संजय निराला, तनवीर खां, नसीम अख्तर, जयंत कुमार मिश्र, सत्येन्द्र कुशवाहा, चंद्रभूषण यादव, अनुराग यादव, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
वैश्य महासम्मेलन ने मोतिहारी बंद का किया समर्थन
![]() |
| महागठबंधन के नेताओ की बैठक की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.