Breaking News

कोटवा:- भोपतपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड नं 1 को खुले से शौच मुक्त घोषित किया गया

कोटवा:- भोपतपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड नं 1 को खुले से शौच मुक्त घोषित किया गया
मुखिया पति को समान्नित करते बीडीओ
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-
कोटवा :- प्रखंड अंतर्गत भोपतपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो सज्जाद  द्वारा खुले में शौच मुक्त वार्ड  (ओडीएफ) घोषित किया गया । इस मौके पर वार्ड नं एक में जनसभा आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मुखिया पति संजय कुमार यादव वार्ड नम्बर एक के वार्ड सदस्य रुणा देवी एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत के सभी शिक्षकों एवं गणमान्य लोगो  की मौजूदगी में खुले में शौच मुक्त घोषित किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा  उपस्थित रहें लोगो से खुले मे शौच नहीं जाने एवं औरो को भी प्रोत्साहित करने की  शपथ दिलवायी । कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.