Breaking News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एंड टीचर्स वेलफेयर की हुई बैठक

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एंड टीचर्स वेलफेयर की हुई बैठक 
बैठक को संबोधित करते सचिव संतोष रोशन
डी.एन.कुशवाहा
मोतिहारी :- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर की मोतिहारी अनुमंडलीय स्तर की एक बैठक बाल विद्या मंदिर में शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक में शहर के विभिन्न प्राइवेट स्कूल के निदेशक व प्रिंसिपल शामिल हुए। बैठक की सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष रौशन ने कहा कि बिहार व देश की शैक्षणिक माहौल को उच्चाईयो तक पहुंचाने में निजी विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य व देश के मेधावी छात्र व छात्रायें देश-विदेश में भी अपने मेधा का परचम लहराते आ रहे है। जिसका श्रेय प्राइवेट स्कूलों को ही जाता है
बैठक में उपस्थित शिक्षको की तस्वीर
बावजूद इसके प्राइवेट स्कूलों के पीछे देश की शासन प्रशासन हाथ धोएे हुए पड़ी है। किसी एक घटना का आधार मानकर सभी स्कूलों की गुणवत्ता व इसके योगदान को कम करके नहीं अंका जाना चाहिए। संतोष रौशन ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिले में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराकर जिले में शैक्षणिक माहौल को काफी मजबूत किया है। फिर इसी माह 25 नवंबर को तीसरा से अष्टम वर्ग तक क करीब दस हजार बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष भूषण कुमार ने प्रतियोगिता की सम्पूर्ण रूप रेखा को विस्तार से जानकारी दिया।
इस दौरान मोतिहारी अनुमंडल के लिए एक कमिटी का गठन किया गया। जिसमें राजीव रंजन अध्य्क्ष, कार्यकारी अध्य्क्ष मधुबाला सिन्हा, सचिव एसएस राज, उपाध्यक्ष प्रमिला सिंह, बबिता श्रीवास्तव, दीना कुमार, सह सचिव कपिलेश्वर, विजय कुमार, संयोजक मिथलेश कुमार, पवन कुमार, कोषाध्यक्ष अमन राज सहित 25 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। मौके पर जिला संयोजक शिवकिशोर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एनके राही, कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा, सह सचिव मृत्युंजय मिश्रा, अभय अनन्त, कौशल किशोर, दिनवन्धु तिवारी, शत्रुध्न तिवारी आदि उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.