Breaking News

रामगढ़वा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कानून जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कानून जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय प्रखंड अंचल कार्यालय में कानून जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें गठित पीएलबी व रिटेनर अधिवक्ताओं के द्वारा कानून की जानकारी दी गई।अधिक्ताओं के द्वारा जिला विधिक प्राधिकार के तहत 'कनेक्टींग तू सर्व' कार्यकर्म किया गया ।इस कार्यक्रम के तहत बताया गया कि जिन व्यक्तियों का  वर्षों से न्यायालय में मुकदमा लंबित है।वे व्यक्ति लोक अदालत में आवेदन देकर मुकदमा का निष्पादन करा सकते हैं।जिसमें किसी भी प्रकार का कोर्ट फीस नहीं लगता है।
    इस बाबत पारा लिगल कृति कुमारी ने बताया कि यदि गरीब व लाचार व्यक्तियों को कोई प्रताड़ित कर रहा है और उनके द्वारा अगर लोक अदालत में शिकायत की जाती है तो लोक अदालत के द्वारा  सहयोग कर न्याय दिलाई जाती है। उक्त जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरी टीम दूसरी बार प्रखंड क्षेत्र के कई हरिजन बस्तियों में गई। जिसमें जैतापुर,पखनहीया तथा पलनवा सहित अन्य गांव शामिल हैं।
          मौके पर जिला से आए अधिवक्ता  रितेश्वर, अखिलेश्वर, पीएलबी गीता कुमारी, गीता कुमारी, निशा कुमारी,पूजा कुमारी, ब्रजबिहारी,विपिन कुमार तथा  रामचन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.