कोटवा में सड़क हादसे में चार घायल
कोटवा में सड़क हादसे में चार घायल
कोटवा से अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट :-
कोटवा :- थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार की रात खड़ी इंडिका कार में ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे कार पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दीप लाल साह, जयनारायण साह, प्रमोद पंडित शामिल हैं। घायलों में अधिकांश लखौरा थाना क्षेत्र के बताये जाते हैं। घायलों का निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया। इन में कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक का चालक घटना के बाद फरार हो गया।
![]() |
| परखच्चे उड़े कार की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.