Breaking News

घोड़ासहन:महात्मा गांधी एवं माता कस्तूरबा की मूर्ति का अनावरण सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने की

मूर्ति अनावरण करते सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह
महात्मा गांधी एवं माता कस्तूरबा की मूर्ति का अनावरण सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने की

चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन : पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहसिक गांव भेलवा कोठी अवस्थित गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित ''चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह'' के तहत आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में रविवार को राष्ट्रपिता
मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करती सांसद रमा देवी
महात्मा गांधी एवं माता कस्तूरबा की मूर्ति का अनावरण सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह , शिवहर सांसद रमा देवी व बेतिया सांसद संजय जयसवाल  के हांथो संयुक्त रूप से किया गया.तत्पश्चात आये हुए सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा बापू व कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी
दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते समान्नित अतिथियो की तस्वीर
गयी.वही कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंत्री श्री सिंह, शिवहर सांसद व आयोजक मंडल के प्रेम चंद्र प्रसाद, संजय सिंह पटेल, अमरेंद्र कुमार, चुन्नू सिंह, जिला पार्षद अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल  एवं जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल व पूर्व विधायक पवन जयसवाल  के हांथो संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
मौके पर राज्य सभा सांसद अनिल साहनी, चिरैया बिधायक
सहकारिता मंत्री को समान्नित करते संजय सिंह पटेल
लालबाबू गुप्ता, बिधान पार्षद सतीश कुमार, वरीय गांधीवादी कुमार प्रशांत, अन्ना मलाई, पूर्व जिला पार्षद मंजू देवी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दरम्यान वक्ताओं ने ''निल का दर्द व चंपारण सत्याग्रह विषयक पर बेबाक अपनी बिचारों को रखते हुए कहा कि देश में अमन चैन के लिए गांधी द्वारा बताया गया सत्य और अहिंसा एक मात्र मार्ग है. जिसपर चलना समय की मांग है. वक्ताओं ने अंग्रेजो की बर्बरता की चर्चा करते युवाओं
सांसद रमा देवी को समान्नित करते अमरेन्द्र सिंह
को देश के प्रति अपनी सोंच को बदलने का आह्वान किया.इधर समारोह के आयोजक गांधी ग्राम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आगत विशिष्ट अतिथियों को फूलों का माला पहना व शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया गया.समारोह के मुख्य आयोजक स्थानीय ज्ञान ज्योति विद्यालय के निदेशक प्रो.प्रेमचंद्र प्रसाद द्वारा अपने पिता
कार्यक्रम में उपस्थित जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल, पूर्व विधायक पवन जयसवाल, जिलापार्षद किशोरी देवी व अन्य
स्वतंत्रता सेनानी व प्रख्यात शिक्षाविद स्व.वासुदेव प्रसाद चम्पारणी द्वारा बापू विषयक पुस्तक की प्रति अतिथियों को भेंट की गयीं.इसके पूर्व ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना व बापू के प्रिय भजन रघुपति
सांसद संजय जयसवाल को समान्नित करते सुरेश सिंह
राघव राजा राम,पतितपावन सीता राम की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी.समारोह की अध्यक्षता चुन्नू सिंह ने किया तथा मंच संचालन अमरेंद्र सिंह ने की.

भेलवा में सबसे बड़ा अनाज भंडारण का भवन होगा :-राणा रणधीर
चम्पारण के ऐतिहासिक गांव नीलही कोठी भेलवा /भटिनिया मे आयोजित  नील का दर्द और चम्पारण विषयक के दुसरे
कार्यक्रम प्रस्तुत करती ज्ञान ज्योति विद्यालय की छात्राएं
दिन रविवार को महात्मा गांधी व माता कस्तूरबा की प्रतिमा अनावरण के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि नीलही कोठी भेलवा मे सबसे बडा अनाज भण्डारण का भवन  होगा. वही शिवहर सांसद रमा देवी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भेलवा नीलही  कोठी को गांधी सर्किट से जोडने के लिए सदन मे आवाज बुलंद करूगी.उन्होंने  यह भी कहा कि गांधी व माता कस्तूरबा के प्रतिमा स्थल तक सडक निर्माण का काम करूगी .साथ ही गांधी विचारक कमिटी की ओर से जो भी मुझे आदेश होगा
कार्यक्रम प्रस्तुत करते ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र
उसे स्वीकार करूंगी .मौके पर एम एल सी सतीश कुमार ,बेतिया सांसद संजय जायसवाल, जिला परिषद् अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल,पुर्व विधायक ढाका पवन जायसवाल,चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता ने भी भेलवा कोठी को गांधी सर्किट में जल्द से जल्द जोड़वाने की कोशिश की जाएगी.
मधुरेन्द्र द्वारा बनायी गयी कलाकृति को देखते मंत्री राणा रणधीर सिंह

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.