मोतिहारी:अज्ञात अपराधियो ने वार्ड पार्षद के देवर छोटू जयसवाल को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
अज्ञात अपराधियो ने वार्ड पार्षद के देवर छोटू जयसवाल को दिन दहाड़े मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
छोटू जयसवाल की मौत के बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गयी.पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर शाम को मृतक के घर पर परिजनों के हवाले कर दिया.शव घर पहुंचते ही हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.हत्या के बाद मीना बाजार से मेन रोड ,छतौनी
तक छोटू जायसवाल के समर्थक ने पूरी तरह सभी दुकानों को कराया बन्द.
दो की संख्या में आये अपराधियो ने मारी गोली
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर में आज करीब दस बजे दिन दहाड़े बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र व वार्ड न.12 पार्षद के देवर छोटू जायसवाल को गोली मार दी. छोटू जायसवाल को चार गोली लगी है.उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.घटना मोतिहारी शहर के मध्य स्थित ज्ञानबाबू चौक पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे हुई.जहां अपराधियों ने यहां के चर्चित कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र छोटू जायसवाल को काफी नजदीक से गोली मार दी.अपराधियों की ओर से चलाई गयी गोली छोटू जायसवाल के सिर, सीना और बांह में लगी है. आनन-फानन में लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ने शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी तेज
दी है. जानकारी के मुताबिक दो की संख्या अपराधी सफेद रंग की एक अपाचे बाइक पर सवार थे. बताया जा रहा है कि छोटू ज्ञान बाबू चौक पर स्थित एक चाय की दुकान पर रोज की तरह चाय पीने आते थे. आज सुबह भी जैसे ही छोटू जयसवाल यहां चाय पीने पहुंचे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारते हुए मौके से फरार हो गये.
घटना के बाद शहर में अफरा-तफरी मच गयी.वहीं पुलिस इस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
![]() |
| घटना स्थल से बरामद घड़ी व खोखा |
![]() |
| शव पहुंचते ही घर के पास लोगो की भीड़ |
दो की संख्या में आये अपराधियो ने मारी गोली
बताया जाता है कि छोटु जायसवाल अपने घर से ज्ञान बाबू चौक पहुंचे. वहीं एक चाय दुकान पर बैठ कर तीन चाय
बनाने को कहा. दुकानदार चाय बना रहा था, इतने में अपाची बाइक पर सर में पगड़ी बाांधे दो लोग आए, एक दुकान पर कुर्सी पर बैठ गया और बैठे- बैठे सामने दुकान में बैठे छोटु को गोली मार दी. एक सिर में, एक छाती में और एक बांह में लगी.अपराधी फिर हवा में फायर करते बाइक से फरार हो गए.छोटु के साथ रहे लोग उसेरहमानिया अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई.
एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया
![]() |
| सीसीटीवी फुटेज में अपराधियो की तस्वीर |
एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया
एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है. हत्या क्यों और किसने की, इसका पता किया जा रहा है.उधर, लोगों ने शव रख कर प्रदर्शन किया. बाज़ार में तनाव का माहौल बना हुआ है.पूरे मीना बाजार की दुकानें बंद हैं.हर जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं.




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.