घोड़ासहन:-दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया,मामले में दो महिला समेत 4 आरोपित
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया,मामले में दो महिला समेत 4 आरोपित
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन : दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या महज एक बाईक और नगद के लिए कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन फानन में जला देने का मामला थाना क्षेत्र के नोनोरा गांव में प्रकाश में आया है.घटना बीते 1 नवम्बर की बतायी जाती है.घटना को लेकर मृतिका गीता देवी के पिता बारा जिला नेपाल सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र के बेनौली गांव निवासी मोतीलाल शर्मा ने घोड़ासहन थाने में एक प्राथिमिकी कांड संख्या 557/17 दर्ज कराते बेटी के ससुर विन्देश्वरी शर्मा, सास,दामाद सूरज शर्मा उर्फ आमोद शर्मा एवं ननद मनीषा कुमारी समेत चार को आरोपित करते बताया हैं कि मेरी बेटी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व में थाना क्षेत्र के नोनौरा गांव निवासी विन्देश्वरी शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा से हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी.शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वालो के द्वारा दहेज में नगद समेत एक मोटरसाइकिल के मांग के लिए दवाब बनाते मारपीट किया जाता था जबकि कई बार वहाँ जाकर समझाया तथा पंचायती भी किया गया था तो कुछ दिन ठीक ठाक रहा.लेकिन हमेशा उसे दहेज के लिए मारपीट किया जाता रहा.इसी बीच 1 नवम्बर को सूचना मिली कि मेरी बेटी की हत्या कर दिया गया.जब हम अपने संबधी के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तब जानकारी मिली कि साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मेरी बेटी को आनन फानन में शव को जला कर साक्ष्य को पूरी तरह से मिटा दिया गया.पूछताछ करने पर मेरी बेटी के ससुराल वालों ने बताया कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गयी है और उसके शव को जला दिए है.थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने प्राथमिकी की पुष्टि करते बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी तेज कर दी गयी है जल्द ही सलाखों में होंगे.
![]() |
| मृतका के पिता मोतीलाल शर्मा व चाचा की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.