तीन मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी शिक्षक संग मां फरार
 |
| पिता व दादी के गोद मे मासूम बच्चे |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:तीन मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी शिक्षक संग मां फरार.घटना थाना क्षेत्र के शेखौना गांव की है.तीनो बच्चो की उम्र लगभग क्रमशःचार वर्ष,दो वर्ष व एक चार माह का दुधमुंहा बच्चा भी है जिसे कलयुगी मां ने छोड़कर अपने प्रेमी जो पेशे से शिक्षक है उसके साथ फरार हो गई. मामले में पीड़ित बच्चों के पिता सह पति मीर कयामुद्दीन ने घोड़ासहन थाने में पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते 2 नवम्बर को जब मेरी पत्नी घर मे थी तो रात्रि करीब तीन बजे चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी
 |
| फरार महिला सजमा खातुन की फाइल फोटो |
समीउल्लाह तथा शेख एकरामुल ने मेरी पत्नी सजमा खातुन को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर भाग गए.दोनों व्यक्ति पेशे से शिक्षक है.साथ ही दोनों व्यक्ति धमकी दे रहे है और कह रहे है कि इस बात की अगर चर्चा समाज मे की तो जान से मार देंगे.आवेदन मिलने की पुष्टि करते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कांड संख्या 558/17 अंकित कर मामले की जांच की जारही है.जो भी दोषी होगा वो बख्सा नही जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.