घोड़ासहन प्रखंड के शिक्षको ने बीएलओ पद से सामुहिक रूप से दिया त्यागपत्र
घोड़ासहन प्रखंड के बीएलओ ने सामुहिक रूप से अपने पद से दिया त्यागपत्र
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक गुरुवार को बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई.बैठक में माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्य में नही लगाये जाने के निर्देश दिये जाने के वावजूद अनेको कार्यो में लगाया जाता है. अपितु शिक्षको को सिर्फ मतदान,मतगणना एवं आपदा कार्यो को छोड़कर कोई दूसरा काम नही लेना है जबकि बीएलओ का कार्य करने में अत्यंत कठिनाइयो का सामना करना पड़ता हैं साथ ही विद्यालय में शिक्षक अपना सौ फीसदी योगदान नही दे पाने की स्थति में बच्चों को सही ढंग से शिक्षा नही दे पाते है.यह स्थिति देख बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी बीएलओ आपने बीएलओ के पद से सामुहिक रूप से इस्तीफा देंगे.बैठक के बाद कुल 91 बीएलओ में 34 बीएलओ के द्वारा सामुहिक रूप से सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अलाउदीन अंसारी की अनुपस्थिति में प्रखंड नाजिर सुनील कुमार मिश्रा को सामुहिक रूप से त्याग पत्र सौप दिया.सामुहिक रूप से त्याग पत्र देने वालो बीएलओ में अध्यक्ष श्री यादव के अलावे जकिशोर प्रसाद कुशवाहा,प्रदीप जयसवाल, राजमंगल यादव,नन्दकिशोर प्रसाद, पवन कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, अजय कुमार, विजय कुमार, नसीम हैदर,शिवमंगल राम पारस बैठा समेत 34 बीएलओ का नाम शामिल है .
![]() |
| प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बीएलओ की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.