पुरुषोत्तम श्रीराम विवाहोत्सव पर किया गया जलाभिषेक ,पूजन व महाभोज का आयोजन

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के भटिया गांव निवासी राम बाबू सिंह के दरवाजे पर श्रीराम विवाहोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को बड़ी धूमधाम से पूजन एवं महाभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से आए हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जिसमें क्षेत्र के मुखिया एवं गणमान्य लोग वहाँ उपस्थित थे। रात्रि में वहाँ भजन-कीर्तन तथा गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया । जिसका क्षेत्र के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। इस बाबत आचार्य मुकेश पांडेय ने बताया कि उक्त पूजन से मानव जीवन में शांति की प्राप्ति होती है जैसे उपदेश- "जन जीवन में हो उल्लास परस्पर, सब में भाईचारा हो ,सारी दुनिया का भालमुकुट ,भारत देश हमारा हो।"
"हर नर हो राम-कृष्ण जैसे नारी- सावित्री सीता हो, हर चरित्र बने रामायण सा, हर वाणी भागवत गीता हो"। मौके पर व्यवस्थापक भैरो सिंह, ग्रामीण सुरेश सिंह, रमेश सिंह, रामप्रवेश सिंह ,अमर सिंह, शंभू सिंह ,लक्ष्मण सिंह, लाल देव पांडेय, श्रीकांत पांडेय, रवि कुमार पांडेय, राकेश कुमार चौबे तथा जोखू यादव सहित सैकड़ों की तादात में ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भटवलिया गांव निवासी आचार्य मुकेश पांडेय ने दी।
![]() |
| श्रीराम विवाहोत्सव की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.