कुख्यात कुणाल सिंह के शागिर्द राम सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से मोतिहारी पुलिस ने दबोचा

ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया मोतिहारी,पुलिस कर रही है पूछताछ
चम्पारण टुडे से राहुल कुमार
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से कुख्यात कुणाल सिंह के शार्गिद राम सिंह उर्फ विजय सिंह को हरियाणा राज्य के गुरुग्राम सदर बाजार थाना क्षेत्र से 19 नवम्बर को आर्म्स के साथ दबोच लिया गया जिसे ट्रांजिट रिमांड पर मोतिहारी लाया गया.जानकारी देते मोतिहारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते बताया कि इसकी काफी दिनों से तलाश थी.कल्याणपुर में पुलिस व कुणाल सिंह के बीच हुए मुठभेड़ के बाद से ही पुलिस उसको ट्रैप कर रही थी जिसके फलस्वरूप उसकी गिरफ्तारी गुरुग्राम से हो सकी है. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि वह कुणाल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है.उसपर पूर्वी चम्पारण जिला सहित सीतामढ़ी जिला में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट व पुलिस मुठभेड़ समेत करीब आधा दर्जन मामलों में राम सिंह की तलाश थी.
रक्सौल के कैंब्रिज स्कूल में एके 47 से फायरिंग करने सहित कई आरोप हैं.बताया गया है कि कैंब्रिज स्कूल गोलीकांड के अलावा बब्लू दूबे हत्याकांड,वर्ष 2015 में छतौनी के गैस व्यवसायी अजय राय की हत्या व कल्याणपुर में हुए मुठभेड़ में वह शामिल था.एसपी श्री शर्मा ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जा रहा है.पूछताछ में कुणाल सिंह के आपराधिक गतिविधियों के बारे में बहुत सारी अहम जानकारी मिली है जिसे गोपनीय रख कर पुलिस आगे की करवाई करेगी.गिरफ्तारी टीम में शामिल सबइंस्पेक्टर कुमार रौशन व संजीव कुमार को 5 हजार नगद कैश व प्रशस्ति पत्र से समान्नित किया गया है.
ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया मोतिहारी,पुलिस कर रही है पूछताछ
![]() |
| गिरफ्तार अपराधी के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा |
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से कुख्यात कुणाल सिंह के शार्गिद राम सिंह उर्फ विजय सिंह को हरियाणा राज्य के गुरुग्राम सदर बाजार थाना क्षेत्र से 19 नवम्बर को आर्म्स के साथ दबोच लिया गया जिसे ट्रांजिट रिमांड पर मोतिहारी लाया गया.जानकारी देते मोतिहारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते बताया कि इसकी काफी दिनों से तलाश थी.कल्याणपुर में पुलिस व कुणाल सिंह के बीच हुए मुठभेड़ के बाद से ही पुलिस उसको ट्रैप कर रही थी जिसके फलस्वरूप उसकी गिरफ्तारी गुरुग्राम से हो सकी है. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि वह कुणाल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है.उसपर पूर्वी चम्पारण जिला सहित सीतामढ़ी जिला में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट व पुलिस मुठभेड़ समेत करीब आधा दर्जन मामलों में राम सिंह की तलाश थी.
रक्सौल के कैंब्रिज स्कूल में एके 47 से फायरिंग करने सहित कई आरोप हैं.बताया गया है कि कैंब्रिज स्कूल गोलीकांड के अलावा बब्लू दूबे हत्याकांड,वर्ष 2015 में छतौनी के गैस व्यवसायी अजय राय की हत्या व कल्याणपुर में हुए मुठभेड़ में वह शामिल था.एसपी श्री शर्मा ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जा रहा है.पूछताछ में कुणाल सिंह के आपराधिक गतिविधियों के बारे में बहुत सारी अहम जानकारी मिली है जिसे गोपनीय रख कर पुलिस आगे की करवाई करेगी.गिरफ्तारी टीम में शामिल सबइंस्पेक्टर कुमार रौशन व संजीव कुमार को 5 हजार नगद कैश व प्रशस्ति पत्र से समान्नित किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.