Breaking News

युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी हुआ सत्संग

युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी  हुआ सत्संग 
सत्संग में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेपाल के सह प्रति ऋत्विक श्री अशोक कुमार चौरसिया
डी.एन.कुशवाहा , रामगढ़वा
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिंया गांव अवस्थित एम.के.मिशन हाई स्कूल के निदेशक के आवास पर नेपाल के सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया के नेतृत्व में शनिवार की संध्या युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूल चंद्र जी की पूजा-अर्चना व नाम- ध्यान के बाद सत्संग
सत्संग में शामिल भारत तथा नेपाल के गुरूभाई
का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सह प्रति ऋत्विक श्री चौरसिया ने उपस्थित गुरुभाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मनिष्ठा , इमानदारी एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ ठाकुर जी की पूजा अर्चना व नाम- ध्यान जो भक्त करते हैं उनकी सभी मनोरथ पूरी होती हैं। वहीं रक्सौल मौजे निवासी राजेश साह ने गुरूभाइयों को संबोधित करते हुए  कहा कि जो गुरूभाई नियमित ठाकुर जी का नाम-ध्यान करते हुए इष्टभृति निकालते हैं और नियमित प्रत्येक 30 दिन घर से निकालकर
सत्संग में शामिल भारत तथा नेपाल के गुरूभाई
देवघर भेज देते हैं तो उनके ऊपर ठाकुर जी की असीम कृपा बरसती है एवं उनकी रोजी- रोटी तथा बिजनेस-व्यापार में दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की होती है।इस अवसर पर संगीतज्ञ संजय दास ने भक्ति से ओत-प्रोत होकर अपने भजनों-मेरा जीवन है तेरे हवाले ठाकुर जी अब तो आप ही संभाले, सबसे सुन्दर नाम ठाकुर जी,जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया तथा साँसों का क्या भरोसा रूक जाये कब कहाँ पर आदि को गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।तत्पश्चात श्री चौरसिया दादा के द्वारा 8 जिज्ञासु लोगों व छात्रों को ठाकुर जी की दीक्षा दी गई। मौके पर बीरगंज के
सत्संग के पश्चात एम.के.मिशन के कार्यालय में विद्यालय के निदेशक डी.एन.कुशवाहा के साथ नेपाल के सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया एवं अन्य लोग
अनिल कुमार कर्ण, रक्सौल के महंथ यादव,मुरारी प्रसाद ,  राजेश साह, राजू कुमार, भवुनेश्वर मिश्र, रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद,जोत नारायण ठाकुर,हितेश रौशन,हिमांशु कुमार हिमकर, मंगलपुर पटनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह ,सुरेन्द्र कुशवाहा, संजू कुशवाहा ,रेखा देवी तथा सुखल सहनी सहित अन्य गुरूभाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.