रामगढ़वा:जमीनी विवाद में मारपीट ,चार जख्मी ,5 पर प्राथमिकी दर्ज
जमीनी विवाद में मारपीट ,चार जख्मी ,5 पर प्राथमिकी दर्ज
चम्पारण टुडे से डी एन कुशवाहा
चम्पारण टुडे से डी एन कुशवाहा
रामगढ़वा-पलनवा थाना क्षेत्र के जगधर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए । घायलों का उपचार परिजनों के द्वारा स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है।इस मामले में पीड़ित परिवार के आलम मियाँ ने अपने ग्रामीण गोहर यादव के तीन पुत्रों - कमलेश यादव ,प्रभु यादव तथा कन्हैया यादव , कन्हैया यादव के पुत्र धुप लाल यादव और जगरनाथ यादव के पुत्र रामाकांत यादव पर दफा 147 ,148 तथा 307 सहित करीब एक दर्जन दफाओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है । जिसका कांड संख्या 126 /017 हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.