Breaking News

रामगढ़वा से गुम हुए दो नाबालिक बच्चे को रांची प्लेटफॉर्म पर जीआरपी ने किया बरामद

रामगढ़वा से गुम हुए दो नाबालिक बच्चे के परिजनों ने ली राहत की सांस, 3 दिन बाद रांची प्लेटफार्म पर जीआरपी ने किया बरामद
बरामद बच्चों की फाइल फोटो
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय बाजार से 7 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे गायब हुए दो नाबालिक बच्चों को जीआरपी पुलिस ने रांची प्लेटफार्म पर भटकते हुए पाया। तत्पश्चात जीआरपी ने उनके परिजनों के पास सोमवार को दूरभाष पर बताया । तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं 7 अक्टूबर से गुम हुए उक्त दोनों बच्चे परिवार में काफी दु:ख का माहौल उत्पन्न हो गया था और परिजन अन्य जल भी ग्रहण त्याग दिया था। बच्चों के बरामद होने की सूचना मिलते, बच्चे को लाने के लिए परिजन अपना निजी सवारी लेकर रांची के लिए कुच कर गए। गुम हुए नाबालिक बच्चों में सिंहासनी गांव निवासी राजेश सिंह के दो साढ़ूओं
मनीष कुमार सिंह के 10 वर्षीय पुत्र सुमित सेन तथा राजेश सिंह का 11 वर्षीय पुत्र शाहिल कुमार शामिल हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त दोनों बच्चे रामगढ़वा से किसी ट्रेन के माध्यम से भटकते-भटकते रांची पहुंच गए होंगे। वहीं परिजनों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.