Breaking News

कोटवा:-भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न 
बैठक को सम्बोधित करते केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह
कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट :- 
कोटवा :- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता एवं लालबाबू प्रसाद के संचालन में जनता पिक्चर पैलेस कोटवा में हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह तथा बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रभारियों को जल्द बूथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । उन्होंने
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते
स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि देश में स्वच्छता अनिवार्य अभियान बनता जा रहा है । कार्यक्रम को विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह , श्याम बाबू यादव एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता एवं किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने संबोधित किया । मौके पर सुनीलमणि तिवारी , मार्तंड नारायण सिंह, चुमन यादव रामशरण प्रसाद यादव , वसंत मिश्रा , कृष्णनंदन पासवान , कोटवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव , जटाशंकर सिंह,  प्रभावती देवी ,अमित कुमार , राजेश वर्मा ,  राजन पांडे , सजावल राम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.