Breaking News

रक्सौल:एसएसबी के जवानों ने डेढ़ करोड़ रुपये की चरस व बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

एसएसबी के जवानों ने डेढ़ करोड़ रुपये की चरस व बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जब्त चरस,बाइक व गिरफ्तार तस्कर के साथ एसएसबी के जवान
चम्पारण टुडे से डी एन कुशवाहा
रक्सौल :- भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन के जवानों ने बेल्डरवा मठ बीओपी क्षेत्र अंतर्गत आदापुर बॉर्डर से 8 किलो 200 ग्राम चरस बरामद किया गया है।जबकि,एक तस्कर को भी ऑपरेशन के क्रम में एक बजाज पल्सर बाइक और सैमसंग मोबाइल के साथ पकड़ा गया है।तस्कर की पहचान नकरदेई थाना अंतर्गत भवानीपुर के सिखरी बाजार निवासी जय किशोर यादव के रूप में की गई।उसे नकरदेई पुलिस को सौप दिया गया।एसएसबी के ऑपरेशन कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि बरामद चरस नेपाल से तस्करी कर लाया गया था।जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाज़ार में एक करोड़ साढ़े इकसठ लाख रुपये आंकी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.