Breaking News

परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के प्रपौत्र पूजनीय बबाईदा के शुभागमन की तैयारी को लेकर रामगढ़वा पहुंचे गुरुभाई

परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के प्रपौत्र पूजनीय बबाईदा के शुभागमन की तैयारी को लेकर रामगढ़वा पहुंचे नेपाल के सह प्रति ऋत्विक  अशोक कुमार चौरसिया व अरेराज के गुरूभाई
पूजनीय बबाईदा के शुभागन की तैयारी को लेकर एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिया, रामगढ़वा के परिसर में हुई बैठक में उपस्थित सह प्रति ऋत्विकदेव अशोक कुमार चौरसिया एवं अन्य गुरु भाई
चंपारण टुडे रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा : प्रखंड के स्थानीय एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिया, रामगढ़वा के परिसर में बुधवार की संध्या परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के प्रपौत्र पूजनीय बबाईदा के 4  नवंबर को अरेराज में शुभागमन की तैयारी को लेकर नेपाल वीरगंज के सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया,वीरगंज केन्द्र के पुजारी बृजेश तिवारी उर्फ पंडितदा, अरेराज के बृजकिशोर सिंह ,पवन कुमार,अशोक दा,रक्सौल के बच्चू दा,मुरारी दा,राजू दा , रामगढ़वा के बालकिशोर प्रसाद उर्फ मुखिया दादा,ध्रुव नारायण कुशवाहा आदि लोगों की बैठक हुई।बैठक में सभी गुरूभाईयों को 4 नवम्बर की सुबह अरेराज पहुँचाने के लिए 7 बसों की व्यवस्था करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।जिसमें वीरगंज से 3 बस ,रक्सौल से 2 बस तथा रामगढ़वा से 2 बसों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया । इस मौके पर सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया के द्वारा 31गुरूभाईयों एवं माँओं को दीक्षा दी गई। अंत में पूजा प्रार्थना एवं नाम ध्यान के बाद बैठक की समाप्ति की गई । मौके पर विनोद कुमार सिंह ,हिमांशु कुमार हिमकर, विश्वकेतु सिंह ,अरमान राज,अवनिश चौबे ,विशाल क्षेत्री तथा संजय तिवारी सहित दर्जनों गुरु भाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.