Breaking News

रामा ठाकुर निर्विरोध बने पैक्स संघ के अध्यक्ष

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
 रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड में आगामी 17 अक्टूबर को व्यापार मंडल का चुनाव होगा ।जिसको लेकर शनिवार को अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान अध्यक्ष  रामा ठाकुर ने प्रखंड निर्वाची कार्यालय में पर्चा दाखिल किया ।अध्यक्ष पद के उमीदवार के साथ 11 सदस्यों ने भी कार्यकारिणी के लिए पर्चा दाखिल किया ।पर्चा दाखिल करने के समय पैक्स अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी,झुनू ठाकुर,झुनू पांडेय,बलराम यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।नामांकन के आखिरी समय तक अन्य किसी भी उमीदवारों का नामांकन नहीं हुआ ।जिसके बाद श्री ठाकुर का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया ।गौरतलब हो कि श्री ठाकुर बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के निदेशक व रक्सौल भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.