मोतिहारी:-प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला कमिटी की बैठक संपन्न
![]() |
| बैठक की तस्वीर |
चम्पारण टुडे मोतिहारी से डी एन कुशवाहा
मोतिहारी :-प्राइवेट एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर के जिला कमिटी की पहली बैठक शनिवार की देर संध्या जिला अध्यक्ष भूषण कुमार के नेतृत्व में डीपीएस स्कूल मोतिहारी के छतौनी अवस्थित छात्रावास में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित 25 सदस्यीय जिला कमिटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष कुमार रौशन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सरकार हम निजी विद्यालय वालों को ह्रास पहुंचाने के लिए तरह-तरह की हथकंडे अपना रही है। जिसकी वजह से हम पूर्व की भाँति स्वतंत्र रुप से शिक्षण का कार्य नहीं कर पा रहे हैं । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से सरकार ने सरकारी विद्यालयों को शिक्षण के क्षेत्र में गर्त में ढकेल दिया है।वैसे ही हम निजी विद्यालय वालों की स्वतंत्रता भंग कर तरह-तरह का बोझ डालकर हमें भी गर्त में ढकेलना चाहती
है। वहीं सरकारी मुलाजिमों के द्वारा निजी विद्यालय वालों से रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कागजातों के नाम पर मोटी रकम ऐठी जा रही है। इन सारी चुनौतिवयों का सामना करने के लिए हमें संगठन को मजबूत बनाना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से 10-10 नए सदस्यों को जोड़वाने का आग्रह किया। बैठक को संबोधित करते हुए अब्दुल रहमान साहब ने एसोसिएशन में जोश-जुनून से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने आपसी सहयोग से एसोसिएशन के लिए जमीन खरीदने व ऑफिस बनाने तथा एक भव्य कार्यक्रम कराने का सुझाव दिया। जिसका एक स्वर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया। बैठक में आगामी 25 नवंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें कक्षा 5 से 8 तक के बच्चे भाग लेंगे। बच्चों की सुविधा व परीक्षा में पारदर्शिता को मद्देनजर रखते हुए होम सेन्टर पर ही परीक्षा लेकर उसी दिन सेन्टर पर ही परीक्षाफल घोषित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पांच सदस्यीय परीक्षा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें डी.एन.कुशवाहा ,प्रमोद कुमार मिश्र ,अजय कुमार, विशाल कुमार ,मृतुंजय मिश्र तथा विवेक शामिल हैं। वहीं पांच सदस्यीय आयोजन समिति का चयन किया।जिसमें अब्दुल रहमान साहब,एन. के.राही,अपू्र्व कुमार,मुकेश शर्मा तथा दीपक कुमार शामिल हैं। मौके पर एसोसिएशन के संयोजक शिव किशोर सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष एन. के.राही,विधि सलाहकार कौशल किशोर जी,मुकेश शर्मा, अजय कुमार ,मृतुंजय कुमार मिश्र,अपू्र्व कुमार पांडेय,राजेश्वर प्रसाद चौरसिया,अवधेश कुमार,मुकेश शर्मा,जय लाल सहनी,शत्रुधन तिवारी, पुणे प्रसाद यादव, जियाउर रहमान, संजय कुमार सुमन, स्टालिन तथा मो. फैयाज आलम सहित अन्य निदेशक एवं प्राचार्य उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.