विकास मित्र भी शपथ दिलाएंगे महादलित बस्तियों में
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को विकास मित्रों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि एक- एक विकास मित्र को अपने -अपने क्षेत्र में चार -चार महादलित बस्तियों में शपथ दिलाना अनिवार्य है। शपथ में कम से कम एक सौ से अधिक लोग शामिल होंगे। शपथ में सबसे पहले बाल विवाह नहीं करने, राज्य को दहेज मुक्त बनाने की बात होगी। शपथ लेने वालों को बताना होगा कि 21 वर्ष ये कम उम्र के लड़का और 18 वर्ष से कम उम्र कि लड़की की शादी बाल अपराध माना जाता है। इस पर कानूनी कार्रवाई होगी। यह कानून के साथ -साथ समाजिक अपराध भी है। इसके साथ ही दहेज लेना या देना भी कानूनन एवं समाजिक अपराध की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य श्लोगनों जैसे दहेज हटाओ ,बहू नही बेटी लाओ, कम उम्र में शादी रोकें, जीवन की बर्बादी रोके आदि को बताया। इसके साथ ही उन्होंने सभी विकास मित्रों को शपथ पत्र का फार्मेट उपलब्ध कराते हुए कहा कि इसे शपथ लेने वालों से भरवाना होगा।उपस्थित सभी लोगों को बताया कि यह कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। इसके लिए बिहार महादलित विकास मिशन के सचिव प्रेम सिंह मीणा ने ज्ञापांक 04 द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर से आरंभ हो चुका है । इसके लिए आप सब अभी से ही अपने अपने क्षेत्र में प्रचार -प्रसार आरंभ करना आरंभ कर दें। मौके पर सहायक मंजूर आलम सहित सभी विकास मित्र उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.