रामगढ़वा : गैस टैंकर पलटा मचा हड़कम्प
गैस टैंकर पलटा मचा हड़कम्प
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी एन कुशवाहा
रामगढ़वा : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास शुक्रवार को एक गैस टैंकर पलट गई। जिसकी वजह से गांव में हहकार मच गया और अफरा तफरी का माहौल बन गया। गौरतलब हो कि जर्जर सड़क की वजह से एनएच 527 पर दुर्घटना थमने का नाम नही ले रहा है।आए दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रहा है। कभी कोई बड़ी घटना तो कभी छोटी घटना। आज तो लोगो के सूझ -बूझ से एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर से गैस का रिसाव तेजी से होने लगा। गैस रिसाव देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।सुबह टहलने आए स्थानीय लड़को ने अपनी सूझ- बूझ से गैस टैंकर से गैस रिसाव को बंद किया। और स्थानीय प्रशाशन को इस घटना की सूचना दी।जर्जर सडक की वजह से ऐसी घटना देखने को मिल रही है। एनएच 28 ए को बनाने के लिए सड़क को कई बार अतिक्रमण मुक्त। पर आज तक कोई काम नही हुआ। यहां बता दें कि कुछ ही दिन पहले आमोदेई गांव के पास एक टैंकर पलटा हुआ था। उस वक्त भी बड़ी अनहोनी होने से बचा था। कंस्ट्रक्शन कंपनी तातिया की लापरवाही से विगत 7 वर्षों में कितने गाड़ियाँ पलट चुकी है और कितने लोगों की जान चली गई। न जाने यह कंपनी व सरकार क्या चाहती है।
![]() |
| रघुनाथपुर गांव के पास गैस से भरा पलटी टैंकर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.