सरकार के गलत शिक्षा नीति के विरोध में निजी विद्यालय के शिक्षकों ने काला पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-वर्तमान परिवेश में सरकार निजी विद्यालय वालों को ह्रास पहुंचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। जिसकी वजह से निजी विद्यालय के निदेशक /प्राचार्य पूर्व की भाँति स्वतंत्र रुप से शिक्षण का कार्य नहीं कर पा रहे हैं । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से सरकार ने सरकारी विद्यालयों को शिक्षण के क्षेत्र में गर्त में ढकेल दिया है।वैसे ही निजी विद्यालय वालों की स्वतंत्रता को भंग कर व उन पर तरह-तरह का बोझ डालकर उन्हें भी गर्त में ढकेलना चाहती है। वहीं सरकारी मुलाजिमों के द्वारा निजी विद्यालय वालों से विद्यालय की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कागजातों के नाम पर मोटी रकम ऐठी जा रही है। इस तरह निजी विद्यालयों को लगातार तुगलकी फरमान दिए जानेे के प्रति समाज व् देश में गलत नजरिया पेश हो रहा है। इसके विरोध में देश भर के लाखों शिक्षकों ने 12 अक्टूबर गुरुवार को काला दिवस मनाते हुए रोष प्रकट किया । प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण ने नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल संगठन के साथ इस शिक्षा विरोधी निर्णय का भरपूर समर्थन किया और जिले भर के निजी विद्यालय के शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। जिसमें रक्सौल अनुमंडल के सभी विद्यालय के साथ एम.के.मिशन हाई रामगढ़वा के सभी शिक्षकों- उमा शंकर प्रसाद ,ओमप्रकाश साह, विजय श्रीवास्तव ,अवनिश चौबे ,विश्वकेतु सिंह, सुदीप कुमार सिंह, सुजीत कुमार, विशाल क्षेत्री, प्रतीक्षा क्षेत्री, विनोद कुमार सिंह, अरमान राज, चन्दा गुप्ता, दीपा वर्मा ,रितिका कुमारी ,संजू कुशवाहा तथा हिमांशु कुमार हिमकर आदि ने विद्यालय परिसर में काला झंडा लगाकर तथा हांथ में काला पट्टी बाँधकर शिक्षण का कार्य किया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूषण कुमार , सचिव संतोष कुमार रौशन, संयोजक शिव किशोर सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष एन के राही,कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र, जिला प्रवक्ता ध्रुव नारायण कुशवाहा, चकिया के अनुमंडल अध्यक्ष अजय कुमार ,सचिव मुकेश शर्मा ,अरेराज अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र तथा ढाका के अब्दुल रहमान आदि पदाधिकारियों ने जिले भर के निजी विद्यालय के साथियों को इस काला दिवस को मनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने व चट्टानी एकता का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया है।
![]() |
| सरकार के शिक्षा नीति के विरुद्ध काला झंडा फहरा कर एवं हांथ पर काला पट्टी बांधकर काला दिवस का समर्थन करते एम.के.मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.