Breaking News

घोड़ासहन में दो बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर में दो घायल, गंभीर हालत में एक मोतिहारी रेफर

घोड़ासहन में दो बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर में दो घायल, गंभीर हालत में एक मोतिहारी रेफर
गंभीर रूप से घायल कुंदन शर्मा
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो घायल, एक कि हालत गंभीर.गंभीर रूप से घायल की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के निरपुर गांव निवासी सीताराम शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन शर्मा के रूप में की गयी है वही दूसरे घायल की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर भालुवाहि निवासी नित्यानंद शर्मा के रूप में की गयी है.घटना गुरुवार की संध्या लगभग साढ़े 5 बजे की है.मिली जानकारी के अनुसार नित्यानंद सिंह घोड़ासहन से सीतामढ़ी

स्वास्थ्य केन्द्र में घायल को देखते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी व प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव
की ओर जारहे थे वही कुण्डवा चैनपुर की ओर से कुंदन शर्मा तेजगति से बाइक चला कर आरहे थे जहां दोनों बाइको की आमने सामने टक्कर हो गयी.घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलते ही थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने संध्या गस्ती में निकले पुअनि सुरेश सिंह को घटना स्थल पर भेजा.घटना स्थल पर श्री सिंह सदलबल पहुंच घायल अवस्था मे सड़क किनारे पड़े कुंदन शर्मा को अपने सैप के जवानों व ग्रामीणों की सहायता से गाड़ी में रखकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये वही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइको को अपने कब्जे में कर थाने में भेज दी.अस्पताल पहुंचते ही थानाप्रभारी श्री अंसारी एवं प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव पहुंच घायल की स्थिति को देखा वही प्रभारी चिक्तिक्सा पदाधिकारी डॉ.आरके सिन्हा,डॉ. कृष्ण मुरारी व डॉ. रामनरेश प्रसाद ने गंभीर रूप से घायल कुंदन शर्मा की स्थिति को देखते बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.