Breaking News

12 अक्टूबर को हाथ पर काला पट्टी बाँधकर काला दिवस मनाएंगे निजी विद्यालय के शिक्षक

12 अक्टूबर को हाथ पर काला पट्टी बाँधकर काला दिवस मनाएंगे निजी विद्यालय के शिक्षक
बैठक की तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-सरकार द्वारा निजी स्कूलों को लगातार तुगलकी फरमान दिए जाने से स्कूलों के प्रति समाज व् देश में गलत नजरिया पेश हो रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के द्वारा विद्यालय के रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कागजातों  के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही है । इसके विरोध में देश भर के लाखों शिक्षक  12 अक्टूबर को  काला दिवस मना कर रोष प्रकट करेंगे,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण ने नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल संगठन  के साथ इस शिक्षा विरोधी निर्णय के लिए काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उक्त बातें प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर के जिला सचिव संतोष कुमार रौशन ने एम.के.मिशन हाई रामगढ़वा के परिसर में बुधवार को आयोजित शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही ।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी साथियों से अनुरोध है कि 12 अक्टूबर को अपने स्कूल के सामने काला झंडा लगाकर व् सभी कर्मी काली पट्टी हाथों में बांध कर शिक्षण कार्य करते हुए सरकार के निर्णय का विरोध करेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष भूषण कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष एन के राही ,संयोजक शिव किशोर सिंह,मुकेश शर्मा,प्रमोद कुमार मिश्र,राजेश्वर चौरसिया,धीरज वाजपेयी,जय नारायण शर्मा,शांतनु तिवारी,निमेश श्रीवास्तव,चंद्रशेखर सिंह,कृष्णा श्रीवास्तव,संजय दास,संजय कुमार ओझा,अजय सर्राफ तथा रवींद्र मिश्र सहित अन्य विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.