Breaking News

रामगढ़वा:शराब की नशे में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार

शराब की नशे में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार
पीड़ित व भलुवहिया गांव निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने शराब की नशे धूत अपने ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले शराबी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के भलुवहिया गांव निवासी स्व. जिउत महतो के द्वितीय पुत्र जलंधर कुशवाहा बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व.गणेश कुशवाहा के पुत्र सुरेन्द्र कुशवाहा बुधवार की संध्या करीब 4 बजे रामगढ़वा बाजार से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में गिरफ्तार शराबी ने शराब की नशे में सुरेन्द्र कुशवाहा के साथ गाली ग्लौज की और बिना कारण रामगढ़वा हाई स्कूल के पास सुरेंद्र कुशवाहा को पटककर मार दिया तथा कपड़े फाड़ दी। उक्त घटना की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शराबी जलंधर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी दल में एएसआई अरुण कुमार सिंह तथा पुलिस एवं सैप के जवान शामिल थे।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.