घोड़ासहन:नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही शटर कटवा गिरोह को सफाया करने का किया एलान
*नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही शटर कटवा गिरोह को सफाया करने का किया एलान*
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार
घोड़ासहन : स्थानीय घोड़ासहन थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने योगदान किया तथा निवर्तमान थानाअध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार से प्रभार ग्रहण किया. नए थानाध्यक्ष ने प्रभार ग्रहण करने के बाद कहा कि घोड़ासहन के शटर कटवा गिरोह का समूल खत्मा करना व क्षेत्र में शांति एवं अमन चैन कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.प्रभार ग्रहण करने के पश्चात घोड़ासहन थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने चम्पारण टुडे से विशेष भेट में कहा की क्षेत्र में अमन शांति के लिये सदैव तत्पर रहूंगा वही अपराध नियंत्रण मामले में किसी से कोई समझोता नही होगा.उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ प्रेम एवं सौहार्द पूर्ण व्यवहार होगा तथा अपराधियों के साथ सख्ती बरती जाएगी.
वही जीतना थाने में भी नये थानाध्यक्ष ने दिया योगदान
बनकटवा : जीतना थाने में नये थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार काजी ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। बॉर्डर थाना होने के कारण उनका सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य शराब माफिया पर लगाम लगाना होगा।नये थानाध्यक्ष ने कहा शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाकर उसे समाप्त किया जाएगा।
![]() |
| घोड़ासहन थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.