Breaking News

घोड़ासहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रबंधन पर नवजात बच्चा को बदलने का लगाया आरोप

घोड़ासहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रबंधन पर नवजात बच्चा को बदलने का लगाया आरोप
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की तस्वीर
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार
घोड़ासहन:स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आयी महिला ने स्वस्थ प्रबंधन पर नवजात को बदलने का आरोप लगाया है.घटना मंगलवार की बतायी जाती है.जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र के खरसलवा निवासी रंजेस कुमार की पत्नी पूजा देवी को प्रसव कराने हेतु पीएचसी लाया गया ततपश्चात अस्पताल से मुक्त कर दिया गया.मंगलवार की देर रात्रि महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए व प्रबंधन पर बच्चे को बदलने का आरोप लगाते हो हल्ला करने लगे.स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गयी.पुलिस के समझाने के बाद परिजन लौट गए.परिजनों का आरोप था कि महिला ने लड़का को जन्म दिया है जबकि उसे लड़की के साथ हॉस्पिटल से मुक्त कर दिया गया. प्रभारी चिक्तिक्सा पदाधिकारी डॉ आरके सिन्हा ने बताया कि प्रसव के दौरान सुबह लगभग पौने नौ बजे एक लड़की को जन्म दिया जिसको डिलेवरी रजिस्टर में परिजनों द्वारा अनमोल नाम दर्ज कराया गया.बच्ची को हेपेटाइटिस बी व बीसीजी के टीके भी दिए गए अतः बच्चा बदलने का कोई प्रश्न ही नही होता.थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारियो को दे दी गयी है तथा मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.