रामगढ़वा:हिन्दूओं के सबसे महान पर्व छठ में भाजयूमो के कार्यकर्ताओं ने बांटी साड़ी
हिन्दूओं के सबसे महान पर्व छठ में भाजयूमो के कार्यकर्ताओं ने बांटी साड़ी ।
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट -
रामगढ़वा -हिन्दूओं के सबसे महान पर्व छठ के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार दुबे के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित, गरीब व लाचार परिवार के छठ ब्रतियों के बीच 250 साड़ियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजयूमो के जिला महामंत्री ई.प्रवीर रंजन व जिला मंत्री पिंटू गिरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहां के विगत दिनों अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में रामगढ़वा प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में भारी तबाही मचाई थी। जिसकी वजह से हमलोगों ने छठ व्रत के शुभ अवसर पर गरीब व लाचारों के बीच साड़ी का वितरण करने का फैसला लिया । वही जिलाध्यक्ष मनीष कुमार दुबे ने उपस्थित लोगों से इस महान त्योहार के अवसर पर प्रखंड के शेष बचे बाढ़ पीड़ितों ,गरीबों एवं लाचारों के बीच साड़ी का वितरण करने का आग्रह किया । वहीं युवा जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार गुप्ता ने कहा कि रामगढ़वा में पहली बार बाढ़ पीड़ितों व छठ ब्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया जा रहा है। जिसे हमलोगों ने प्रति वर्ष करने का निर्णय लिया है। जिसे हमलोगों ने प्रतिवर्ष करने का निर्णय लिया है। मौके पर भाजयूमो के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पांडेय,छोटू तिवारी,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के नेता समसुदीन आलम,आईटी सेल प्रमुख रितेश कुमार,मुन्ना कुमार पासवान,राहुल कुमार मोदनवाल,छोटन सिंह,भोला पासवान,कमलेश पासवान,भरत सहनी,अनिल सहनी,बब्लू सहनी,श्रवण सहनी,गुड्डू सहनी,कंचन सहनी,तथा रंजन गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
![]() |
| बाढ़ पीड़ित,गरीब तथा लाचार छठ ब्रतियों के बीच साड़ी का वितरण करते भाजयूमो कार्यकर्ता |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.