Breaking News

रामगढ़वा :-21 किलो नेपाली गांजा व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

21 किलो नेपाली गांजा व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जब्त गांजा व बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापामारी कर थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पुल चौक के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 21 किलो नेपाली गांजा तथा एक एक्सपलेन्डर प्रो. बाइक बरामद की है।गिरफ्तार तस्करों में पश्चिमी चंपारण अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी मंकेश्वर सहनी तथा राकेश कुमार शामिल हैं।छापामारी दल में एस आई राधा मोहन पंडित, एएसआई राम बाबू चौधरी तथा सैप एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.