उप प्रमुख प्रियंका तिवारी ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड उप प्रमुख प्रियंका तिवारी ने अपने समिति सदस्यों- रामपुकार ठाकुर ,शायदा खातून तथा शहनाज बेगम के साथ प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई एवं बैरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र संख्या 28 पर सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से काफी कम बच्चे उपस्थित थे।वहीं पोषाहार का वितरण मनमानी ढंग से किया जा रहा था। इसके अलावा केन्द्र पर उपस्थित विभिन्न प्रकार के पंजियों का संधारण मनमाने ढंग से किया गया था ।जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रामगढ़वा एवं संबंधित महिला पर्यवेक्षिका की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत होती है । बैरिया पंचायत के केंद्र संख्या 8 पर एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे ।जबकि उपस्थिति पंजी पर 130 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। पोषाहार का वितरण नहीं किया गया था । जबकि वितरण पंजी पर मनमाने ढंग से पंजियों का संधारण किया गया था। उपरोक्त सभी केंद्रों के पर्यवेक्षण से प्रतीत होता है कि आंगनबाड़ी कार्यालय एवं सेविका की मिली भगत से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है । सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग व बंदरबांट किया जा रहा है । उक्त मामले में उप प्रमुख श्रीमती तिवारी के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र जिला पदाधिकारी से मिलकर निरीक्षण प्रपत्र और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में व्याप्त अनियमितता के विरुद्ध अपना मांग पत्र सौंपेगा। उक्त जानकारी रामगढ़वा उप प्रमुख प्रियंका तिवारी ने दी।
![]() |
| आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करती उपप्रमुख |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.