रामगढ़वा:उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर फरार ,पोशाक व छात्रवृत्ति राशि के लिए चक्कर लगा रहे हैं विद्यार्थी
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर फरार ,पोशाक व छात्रवृत्ति राशि के लिए चक्कर लगा रहे हैं विद्यार्थी
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक रामगढ़वा के शखा प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार शर्मा विगत 3 अक्टूबर से ही फरार हो गए है। जिसकी वजह से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरहनवा के सैकड़ों बच्चे छात्रवृत्ति व पोषाक राशि के लिए विगत कई महीनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।विगत एक माह पूर्व उक्त विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एनएच 28 ए को विद्यालय के सामने ही घंटों जाम किया था। जो स्थानीय थानाध्यक्ष के पहल पर व जल्द भुगतान करवा देने के आश्वासन पर जाम को हटाया गया था। इस बाबत विद्यालय के सीआरसी मो.जुनैद ने बताया कि विगत डेढ़ माह पूर्व ही मैंने बच्चों के छात्रवृत्ति व पोषाक राशि का चेक उतर बिहार ग्रामीण बैंक में जमा करवा दिया है। लेकिन बैंक शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आज तक बच्चे के खाता में पोषाक व छात्रवृत्ति राशि नहीं गया। इस बाबत उक्त विद्यालय के छात्र रामविश्वास कुमार,जितेश कुमार,राहुल कुमार,धीरज कुमार,श्याम कुमार तथा शन्नी राज आदि छात्रों ने बताया कि शाखा प्रबंधक के द्वारा 3 अक्टूबर को पैसे का भुगतान करने के लिए हमलोगों को बुलाया गया था। लेकिन आज भी हमलोगों के पैसे का भुगतान नहीं हुआ और शाखा प्रबंधक फरार है।
![]() |
| बैंक के अंदर बच्चों की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.