Breaking News

सत्संग केन्द्र मोतिहारी में किया गया बिराट सत्संग व आनंद बाजार का आयोजन

सत्संग केन्द्र मोतिहारी में किया गया बिराट सत्संग व आनंद बाजार का आयोजन
परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी की तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
मोतिहारी-स्थानीय सत्संग केन्द्र ,सत्संग नगर अगरवा मोतिहारी में 8 अक्टूबर (रविवार) की संध्या बिराट सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित गुरूभाईयों एवं माताओं को संबोधित करते हुए सह प्रति ऋत्विक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जो भक्त परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी के बताए हुए मार्गों पर चलते हैं उनका कभी अनिष्ट नहीं हो सकता है।वहीं सह प्रति ऋत्विक प्रमोद कुमार शरण ने बताया कि जो विद्यार्थी जीवन में दीक्षा लेकर ठाकुर जी के नाम-ध्यान के साथ पढ़ाई करते हैं ,वे काफी तेजस्वी होते हैं और अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करते हैं। वहीं सह प्रति ऋत्विक अनंत कुमार झा ने बताया कि शादी के पूर्व यदि लड़का व लड़की दीक्षा लेकर ठाकुर जी का नियमित नाम-ध्यान करते हुए सभी नियमों का पालन करेंगे तो उनके संतान काफी संस्कारी व तेजस्वी होंगे । सत्संग के बाद आनंद बाजार का आयोजन किया गया।अंत में बिनती प्रार्थना के बाद चंपारण के गुरु भाइयों की एक बैठक हुई ।जिसमें परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के प्रपौत्र पूजनीय बबाई दा के बिहार परिभ्रमण के दौरान 4 नवम्बर 017 रोज शनिवार को मोतिहारी व अरेराज में शुभागमन की तैयारी को लेकर पुनः
परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का नाम-ध्यान करते गुरूभाई
विधिवत चर्चा की गई । उक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पुनःअगली बैठक 14 अक्टूबर को रामगढ़वा तथा रक्सौल में रखी गई है। जिसमें मोतिहारी के सह प्रति ऋत्विक  देव पुरुषोत्तम शर्मा, अनंत कुमार झा तथा प्रमोद कुमार शरण सहित अन्य गुरुभाई भाग लेंगे। मौके पर मोतिहारी के राम लखन प्रसाद शर्मा,अमरनाथ प्रसाद ,मधुसूदन मिश्र, सचिन्द्र कुमार मिश्र, चंद्र भूषण चौबे, उमेश कुमार सिंह, अरुण कुमार, तुरकौलिया के हरेन्द्र चौधरी, रामगढ़वा के संजय दास ,बाल किशोर प्रसाद ,आनंद किशोर सिंह,आनंद दादा,राधा माँ,तथा ध्रुव नारायण कुशवाहा सहित अन्य गुरु भाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.