Breaking News

रामगढ़वा:सिंहासनी-पिपरपाती सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता को देखकर भड़के विधायक

सिंहासनी-पिपरपाती सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता को देखकर भड़के विधायक
काम का विरोध करते विधायक रामचंद्र सहनी
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के सिंहासनी-पिपरपाती सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता को देखकर स्थानीय विधायक रामचंद्र सहनी भड़क गए।और संबंधित अधिकारियों को मानक के हिसाब से सही काम करने की कड़ी हिदायत दी। विधायक को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है ।जिसको लेकर उन्होंने  स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उक्त अनियमितता उजागर हुई। मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ 33 लाख की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी पीच बनने वाली उक्त सड़क का निर्माण रोहन कन्ट्रेक्शन कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है।जिसमें पुरानी सड़क से प्रथम व द्वितीय ग्रेड मिलाकर सड़क को 1फीट उँचा करने की जगह मात्र 6 ईंच उँचा उठाया जा रहा है। वहीं जीएसवाई के तहत 50 प्रतिशत बालू तथा 50 प्रतिशत पत्थल की जगह पर मात्र 30 प्रतिशत में बालू और पत्थल मिलाया जा रहा है। शेष 70 प्रतिशत सिर्फ मिट्टी का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुरनी सड़क की बैठे हुए मिट्टी को लगभग सवा फीट गहरा खोदकर हल्के व बिना मिट्टी को बजड़  किए ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जो टिकाउ नहीं होगा। उक्त जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी अश्विनी झा ने दी। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,प्रमोद सिंह, रवींद्र सिंह ,भिखारी साह, प्रयाग महतो,मुखिया नजीर अहमद तथा अजय प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.