Breaking News

अंडर-14 राज्यस्तरीय अंतर जिला स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का चैम्पियन बना पूर्वी चम्पारण

अंडर-14 राज्यस्तरीय अंतर जिला स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का चैम्पियन बना पूर्वी चम्पारण 
मैच की तस्वीर
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता
मोतिहारी :- मेजबान पूर्वी चंपारण अंडर-14 राज्यस्तरीय अंतर जिला स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का चैम्पियन बन गया है। रविवार को स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने पूर्णिया को 2-1 से हरा ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया। प्लेयर ऑफ द मैच पूर्वी चंपारण के संतोष कुमार पासवान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पूर्णिया के इनोसेंट हेम्ब्रम को स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के सचिव प्रभाकर जायसवाल ने दिया।फाइनल मुकाबला शुरू होते ही मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने विपक्षी गोलपोस्ट पर हमला बोलना शुरू किया। इसका लाभ उन्हें15 वें मिनट में मिला । मेजबान टीम के मुस्ताक अली ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पूर्णिया की टीम ने भी प्रत्याक्रमण किया। खेल के 47 वें मिनट में पूर्णिया के मैनअुल किस्कू ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 57 वें मिनट में पूर्वी चंपारण के मो.नुरैन को साथ खिलाड़ी ने पास दिया। नुरैल बॉल को गोल पोस्ट में डाल दिया। नतीजा पूर्वी चंपारण के पक्ष में 2-1 हो गया। रेफरी की सीटी बजते ही मेजबान टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ लिपट गये। खूब आतिशबाजी हुई।
इसके पूर्व खेले गये पहले सेमीफाइनल में पूर्वी चंपारण की टीम ने सीवान को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मेजबान टीम की ओर से दीपक कुमार ने खेल के 8 वें व 52 वें मिनट में गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्णिया ने रोहतास को 2-1 से हराया। रोहतास की ओर से गोल्डेन राज ने खेल के 40 वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल के 50वें मिनट में पूर्णिया के मैनुअल किस्कु ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। राजू मरांडी ने 57 वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से फाइनल में पहुंचा दिया। पुरस्कार वितरण के दौरान मंच संचालन मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र मिश्र बाबा ने किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, संयोजक नीरज कश्यप, अश्विनी पांडेय, डॉ.लालबाबू प्रसाद, वसंत मिश्र, विरेन्द्र कुशवाहा, सुनील सिंह, पंकज वर्मा, रामप्रवेश यादव, अवनीश सुमन, सुशील कुमार सहित अन्य थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.