Breaking News

कल्याण पुर और पिपरा पेट्रोल पम्प लूट काण्ड मामले में पुलिस ने पांच कुख्यात लूटेरों को किया गिरफ्तार

कल्याण पुर और पिपरा पेट्रोल पम्प लूट काण्ड मामले में पुलिस ने पांच कुख्यात लूटेरों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधियो के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र शर्मा
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता
मोतिहारी :- पुलिस ने कल्याण पुर और पिपरा पेट्रोल पम्प लूट काण्ड मामले में पांच कुख्यात लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और इसके साथ ही गिरोह का खुलासा हो गया है। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज निवासी विक्की सिंह गिरोह ने उक्त दोनों लूट काण्डो को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि मेहसी और चकिया की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की बाइक और चेहरा छुपाने वाला मास्क बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.