बिहारी रेत के जादूगर मधुरेंद्र की कलाकृति को देखने पहूंचे भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह
*बिहारी रेत के जादूगर मधुरेंद्र की कलाकृति को देखने पहूंचे भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह*
चम्पारण टुडे से अजीत सिंह की रिपोर्ट
मोतिहारी :- पूर्वी चंपारण जिले के सेमुआपुर में आयोजित दो दिवसीय पशु आरोग्य मेले में बिहार सुप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र द्वारा बालू पर उकेरी गयी कलाकृति मनमोहक इतना की भारत के कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भी वाह रे वाह कहते हुए अपने आप को रोक नहीं पाए और देखने पहूंचे रेत के जादूगर द्वारा बनायीं हुई मनमोहक तस्वीर. मधुरेंद्र की प्रशंशा करते कृषी मंत्री ने कहा की हमारे लिए गर्व की बात हैं की मधुरेंद्र एक बिहारी रेत कलाकार हैं. इस तरह की कलाकृतियां देश विदेश में देखने को मिलती हैं. मंत्री ने उनकी अनूठे कारीगिरी के धन्यवाद भी दिया. बता दे की उक्त अवसर पशु आरोग्य मेले का है इसलिए मधुरेन्द्र ने पशुधन पर आधारित कलाकृति उकेरी है. सुधा डेयरी के सौजन्य से बनाए गये इस कलाकृति में सैंड आर्टिस्ट ने भगवान श्रीकृष्ण की गो-भक्ति को दर्शाया है. इस कलाकृति की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. मौके पर बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कंफेड के प्रबंध निदेशक सिमा त्रिपाठी, तिमुल डेयरी मुज़फ्फरपुर के प्रबंध निदेशक विजय कुमार, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने भी मधुरेन्द्र द्वारा बनायी गयी कलाकृति की सराहना की है. मालूम हो कि जिले के घोडा़सहन बिजबनी के रहने वाले सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अब तक केसरिया महोत्सव, सोनपुर मेला, राजगीर महोत्सव एवं वैशाली महोत्सव समेत अन्य प्रमुख समारोहों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चूके हैं.मधुरेन्द्र को राज्य सरकार ने कई मौके पर सम्मानित भी किया है.
![]() |
| कलाकृति को देखते कृषि मंत्री राधामोहन सिंह |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.