बिन ब्याही नाबालिग माँ ने इंसाफ के लिए मेहसी थाना परिसर में शुरू किया आमरण अनशन

चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले मेहसी थाना क्षेत्र में यौन शोषण का एक अनोखा मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार शादी का झांसा देकर एक आरोपी ने नाबालिग युवती का यौन शोषण किया और जब नाबालिग गर्भवती हो गयी,तो वह शादी से इनकार करने लगा.बिन ब्याही नाबालिग माँ ने किसी तरह समाज की नजरों से बचते हुए एक सुंदर से बच्चे को जन्म दिया.महीने भर पहले जन्मे इस बच्चे को लेकर नाबालिग युवती मेहसी थाना परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है.पीड़िता ने मीडिया को बताया है कि उसने सभी जगह जाकर इंसाफ की गुहार लगाई,लेकिन जब कहीं इंसाफ नहीं मिला, तो उसने सत्याग्रह का रास्ता अपनाने की बात सोची और थाना परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गयी. बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ उसकी मां भी थाने में आमरण अनशन पर बैठी है.
नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
जानकारी के मुताबिक मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसी के गांव के ग्रामीण सेराज ने शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया. बाद में युवती गर्भवती हो गयी. उसके बाद उसने सेराज पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया. थोड़े ही दिन बाद नाबालिग ने समाज से बचते-बचाते हुए किसी तरह एक बच्चे को जन्म दिया. उसके बाद सेराज ने शादी से इनकार करते हुए बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के पास पहुंची, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला.
थाना परिसर में इंसाफ के लिए बैठी है आमरण अनशन पर
कहीं से भी इंसाफ मिलता न देख, नाबालिग ने अपने बच्चे को पिता का नाम दिलाने के लिए थाना परिसर में धरना देना उचित समझा. पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. वह कोर्ट की शरण में भी गयी. उसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआइआर तो दर्ज किया लेकिन कार्रवाई नहीं की. मामला दर्ज होने के बाद वह लगातार पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचती रही, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी. पीड़िता का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, वह अनशन पर बैठी रहेगी. वहीं इस मामले की जांच करने वाले एसआइ ने मीडिया को बताया कि आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपका दिया गया है, बहुत जल्द उसके घर की कुर्की की जायेगी.
![]() |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.